नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- जिस तरह एशियाई टीमों के बीच एशिया कप खेला जाता है, उसी तरह अफ्रीका में भी एक महाद्वीपीय टी20 टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन यानी एसीए ने कॉन्टिनेंटल टी20 कप शुरू करने की मुहिम छेड़ी है। अफ्रीकन क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फंड जुटाने के लिए एसीए अफ्रीका टी20 कप शुरू करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, यह अभी शुरुआती स्टेज है और अगले साल के आखिर तक कुछ परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसे कुछ और देश भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, यह संघ लंबे समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा था, लेकिन पिछले साल फिर से इसकी शुरुआत की गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) के चेयरमैन तवेंग्वा मुकुहलानी को अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएस का चीफ बनाकर असल में फिर से बनाय...