एशियाई रजत विजेता सौरभ का हुआ स्वागत
जौनपुर, जुलाई 11 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव निवासी पहलवान सौरभ यादव का जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर गृह जनपद लौटने पर शुक्रवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सौरभ की उपलब्धि पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज सौरभ के घर पहुंचीं और उन्हें सम्मानित करते हुए परिजनों को बधाई दी। कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर ग्रामीण क्षेत्र का युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकता है। सांसद ने कहा कि सौरभ की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है और विश्वास जताया कि वह भविष्य में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का गौरव और बढ़ाएंगे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.