एशियाई भौतिकी ओलंपियाड के लिए चयन
फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित एमवीएन स्कूल के कक्षा 10 के छात्र हर्षित सिंह ने 26वें एशियाई भौतिकी ओलंपियाड (एपीएचओ) 2026 के लिए टीम इंडिया में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 25 मई तक दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित होगी, जिसमें एशिया और प्रशांत क्षेत्र के कई देशों के प्रतिभाशाली छात्र हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 कल, ये गलती की तो सेंटर के बाहर ही रुक जाएंगे छात्रहर्षित सिंह की उपलब्धि हर्षित सिंह आठ सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल होने वाले कक्षा 10 के केवल दो छात्रों में से एक हैं। एशियाई भौतिकी ओलंपियाड के इतिहास में अब तक कक्षा 10 के केवल तीन छात्रों को भारतीय टीम में जगह मिली है और हर्षित इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे छात्र बन गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.