नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को दबाव देखने को मिला। निवेशकों की नजर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर है, वहीं बॉन्ड और करेंसी बाजार में तेज उतार-चढ़ाव ने चिंता बढ़ा दी है। इधर ब्रिटेन में भी बॉन्ड बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। दूसरी ओर मध्य-पूर्व में बढ़ता सैन्य तनाव भी कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचे स्तर पर बनाए हुए है।ब्रिटेन में बॉन्ड यील्ड 1998 के बाद का रिकॉर्ड हाई पर ब्रिटेन में 30-वर्षीय सरकारी बॉन्ड यील्ड गुरुवार को बढ़कर रिकॉर्ड 6.029 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह जनवरी 1998 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। 10-वर्षीय गिल्ट यील्ड भी बढ़कर 5.510 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई 2007 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। ऊंची ऊर्जा और खाद्य कीमतों के कारण ब्रिटेन में महंगाई और ब्याज दरों को लेकर बाजार की चिंता बढ़ रही है।अमेरिकी बॉन्ड यी...