एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता शेफाली रावत सम्मानित
देहरादून, मई 12 -- देहरादून। बलूनी क्लासेज के महाप्रबंधक विपिन बलूनी ने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तान शेफाली रावत और उनके कोच नरेश सिंह नयाल को सम्मानित किया। कारगी चौक स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। शेफाली रावत हाल ही में जापान के ओसाका शहर में आयोजित 'एशियन ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप 2026' में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर लौटी हैं। वे न केवल भारतीय टीम की कप्तान हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी भी हैं। शेफाली देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में अपने कोच नरेश नयाल की देखरेख में प्रशिक्षण लेती हैं। विपिन बलूनी ने कोच नयाल से ब्लाइंड फुटबॉल की बारीकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.