जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- जमशेदपुर। टाटा आर्चरी एकेडमी की खिलाड़ी अंकिता भकत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे 2026 एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। अंकिता, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड़ की भारतीय टीम ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर भारत को इस स्पर्धा का पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक दिलाया। मुकाबला दो अक्टूबर को ओकाजाकी में हुआ। कोलकाता की रहने वाली अंकिता 2014 में 16 वर्ष की उम्र में टाटा आर्चरी एकेडमी, जमशेदपुर से जुड़ी थीं। उन्होंने पद्मश्री पूर्णिमा महतो के मार्गदर्शन में रिकर्व तीरंदाजी में प्रशिक्षण लिया। 2017 में उन्होंने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। यह भी पढ़ें- भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, 10 बार के चैंपियंस ...