बोकारो, अक्टूबर 10 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शुक्रवार को गार्डनरीच स्थित मुख्यालय में एशियाई खेल 2026 की स्वर्ण पदक विजेता तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान व दीपिका सोरेंग शामिल हैं। भारतीय टीम ने 20वें एशियाई खेल, आइची-नागोया 2026 के फाइनल में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक ने खुशी जताते हुए उनके समर्पण, टीम भावना व शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से रेलवे परिवार के साथ देश का गौरव भी बढ़ा है। समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष, प्रधान विभागाध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: आ...