एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा से बाहर हुईं अंकिता भकत
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में टाटा आर्चरी अकादमी की अंकिता भकत व्यक्तिगत स्पर्धा में आगे नहीं बढ़ सकीं। जापान के ओकाजाकी में महिला रिकर्व के क्वालीफिकेशन में भारतीय तीरंदाजों के बीच अंकिता तीसरे स्थान पर रहीं। एक देश से अधिकतम दो तीरंदाजों को ही व्यक्तिगत एलिमिनेशन दौर में प्रवेश मिलने के कारण उनकी व्यक्तिगत चुनौती यहीं समाप्त हो गई। 72 तीरों के राउंड में अंकिता की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मुकाबले के दूसरे हिस्से में उनका प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं रहा। 10 और एक्स रिंग में निरंतरता की कमी का असर उनके कुल स्कोर पर पड़ा। कुमकुम मोहोद ने 666 अंकों के साथ नौवां और कीर्ति शर्मा ने 653 अंकों के साथ 16वां स्थान हासिल कर अंतिम 64 में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- भारतीय टीम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.