मेरठ, मार्च 4 -- आरवीसी सेंटर और कॉलेज में खेली जा रही एशियाई क्वालीफाई घुड़सवारी प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पहले दिन इवेंटिंग ड्रेसाज के मुकाबले खेले गए, जिसमें 2 लॉन्ग और थ्री शार्ट इवेंट में घुड़सवारों ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में देशभर के 200 से अधिक घुड़सवार भाग ले रहे हैं। 2 लॉन्ग वर्ग में राजू सिंह ने अपने घोड़े जावा के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 68.41 प्रतिशत औसत अंक हासिल किए और मात्र 31.6 पेनल्टी के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अवधेश कुमार रहे, जिन्होंने अपने घोड़े पृथ्वी पर 67.42% अंक और 32.6 पेनल्टी दर्ज की। तीसरे स्थान पर विमल कुमार अपने घोड़े गैलेक्सी के साथ रहे। उन्होंने 64.47% अंक और 35.5 पेनल्टी हासिल की। इस वर्ग में कुल 14 प्रतिभागियों ने हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.