एशियाई कुश्ती में जौनपुर के सौरभ दिखाएंगे
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। थाइलैंड के पटाया में 30 जून से पांच जुलाई तक आयोजित अंडर 20 महिला/ पुरुष जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम में जौनपुर के सौरभ यादव भी दम दिखाएंगे। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि 79 किलो फ्रीस्टाइल में सौरभ यादव भारतीय टीम में चयनित हैं। पिता लालमन यादव सीआरपीएफ में हवलदार हैं। सौरभ तीन भाई बहन हैं। वहीं बताया कि टीम के साथ गोरखनाथ यादव ग्रीको रोमन टीम के टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि प्रबल प्रताप राय फ्रीस्टाइल टीम के टीम मैनेजर नियुक्त हैं। यह भी पढ़ें- एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा तुषार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.