नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने मंगलवार 28 अप्रैल को एक बार फिर से टी20 क्रिकेट में शतक जड़ा। टी20 क्रिकेट में बाबर आजम की ये 13वीं सेंचुरी थी। वे पहले से ही टी20 क्रिकेट में शतकों के मामले में एशियाई किंग हैं, जबकि अपने ही रिकॉर्ड को उन्होंने और मजबूत किया है। इतना ही नहीं, एक दमदार शतक के दम पर बाबर आजम ने अपनी टीम पेशावर जाल्मी को पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल 2026 के फाइनल में पहुंचाया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बाबर आजम ने कमाल की पारी खेली। बाबर आजम ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हैरानी की बात ये रही कि बाबर आजम ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया था। 59 गेंदों में 103 रनों की पारी खेलकर वे आउट हुए। 12 चौके और 4 छक्के बाबर आजम ने अपने इस पारी में जड़े। इसी दमदार पारी की बदौलत बाबर आजम की कप्तानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.