मुरादाबाद, जुलाई 14 -- मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच एशियन हाईवे पर सड़क सुरक्षा की चुनौती दूर करने की तैयारी अगले दौर में पहुंच गई है। ऐसे क्षेत्र में रोड सेफ्टी के मानक पूरे किए जांएगे। एनएचएआई ने स्टेक होल्डर्स से योजना पास करा ली है। अब सेफ्टी कंसल्टेंट को रिपोर्ट भेजकर वित्तीय सहमति ली जाएगी। रूट पर हाल के दिनों में हुए हादसों का अध्ययन कर एनएचएआई ने व्यापक कार्य योजना तैयार की है। विभाग की ओर से वाहन चालकों को जागरूक करने के एहतियाती उपायों को नई चुनौतियों से निपटने लायक बनाने का निर्णय लिया गया है। असरदार रिफ्लेक्टर, ब्लैक स्पॉट सुधार, अपील करने वाले साइन बोर्ड, सिग्नल, नए मानक के टाइमर, रैंबलर आदि के निर्माण का निर्णय लिया गया है। विभाग के मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी जानी है।

स्रोतों की जानकारी सूत्रों का कहना है कि एमडीए, लोक निर...