देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ी शार्दुल थपलियाल चीन में 16 से 20 मार्च तक होने वाली 'एशियन स्कीइंग माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र और जोशीमठ निवासी शार्दुल को मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से चीन के लिए रवाना किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने शार्दुल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उपकरणों के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की। शार्दुल ने हाल ही में इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठी का जोरदार उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.