जहानाबाद, मई 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। गांधीनगर में 10 से 17 मई तक हो रही एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जहानाबाद भारोतोलन संघ के दो पदाधिकारी बतौर प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के कार्यकारी सदस्य के रूप में जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष डॉ शिप्रा सोनी एवं बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव और जहानाबाद जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन सचिव गिरिजेश कुमार उर्फ मनीष बतौर प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस चैंपियनशिप में एशिया के विभिन्न देशों से खिलाड़ी, फेडरेशन और एसोसिएशन के सदस्य, कोच, प्रबंधक और अधिकारी भाग लेंगे। बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बिहार भारोतोलन संघ को आमंत्रित करने के लिए भारतीय भारोतोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव का आभार व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- खेल : एशियाई चैंपियनशि...