रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत से पहले रविवार को रुद्रपुर के एक होटल में ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजकों और खिलाड़ियों ने आगामी सीजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। लीग का दूसरा सीजन जून 2026 से शुरू होगा, जिसमें एशिया के कई नामचीन क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। लीग के निदेशक नीरज कुकरेजा ने बताया कि एशियन लीजेंड्स लीग का उद्देश्य एशिया के अनुभवी और लोकप्रिय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि पहले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे आयोजकों का उत्साह और बढ़ा है। इस बार लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान, एशियन स्टार्स, पाकिस्तान पैंथर्स और बांग्लादेश टाइगर्स। ये टीमें एशियाई क्रिकेट की विविधता और प्रतिभा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.