ललितपुर, अगस्त 8 -- ललितपुर। नदीपुरा निवासी विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार आगामी 11 अगस्त को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्विमिंग पुल में होने वाले यूपी स्टेट मास्टर स्वीमिंग ट्रायल 2026 में प्रतिभाग करेंगे। यह चयन ट्रायल स्वीमिंग फेडरेशन आफ इंडिया के निर्देश पर सेकेंड एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए आयोजित किया जा रहा है। अरविंद कुमार 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर व 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित होगी। उनके चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने पर विभागीय अधिकारियों, साथी कर्मचारियों, खिलाड़ियों सहित समस्त खेल प्रेमियों में हर्ष है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला एथले...