ललितपुर, अगस्त 19 -- ललितपुर। विकास खण्ड जखौरा स्थित ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार का चयन सेकेंड एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक कर्नाटक के बंगलुरु में आयोजित होगी। स्वीमिंग फेडरेशन आफ इंडिया के दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश तैराकी संघ ने 11 अगस्त को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में ट्रायस का आयोजन किया था। जिसके आधार पर मास्टर तैराकों का चयन हुआ। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की ओर से जारी चयनित मास्टर तैराकों की सूची में क्रम संख्या नौ पर अरविंद कुमार का नाम शामिल है। अरविंद कुमार पुरुष 35 से 39 आयु वर्ग में चयनित हुए हैं। विस्तृत एंट्री सूची के अनुसार वह 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई व 400 म...