एशियन मार्केट में कोहराम: कोस्पी 5.36% लुढ़का, दलाल स्ट्रीट पर पड़ सकता है असर
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Share Market Today Live 2 July 7:45 AM: एशियाई बाजारों में गुरुवार, 2 जुलाई को गिरावट देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स कारोबार शुरू होते ही 5.36 प्रतिशत लुढ़क गया, जिससे कोरिया एक्सचेंज को पांच मिनट के लिए ट्रेडिंग पर रोक लगानी पड़ी। वहीं, स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों वाला इंडेक्स कोस्डैक 3.55 प्रतिशत फिसल गया। एशियन मार्केट में कोहराम का असर घरेलू शेयर बाजार यानी दलाल स्ट्रीट पर भी आज देखने को मिल सकता है। जापान का निक्केई 225 भी 2 प्रतिशत गिरा, हालांकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.59 प्रतिशत लुढ़का। वहीं, एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक हाई वैल्युएशन और टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा एआई पर भारी खर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.