देहरादून, मार्च 2 -- हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग में आयोजित एशियन माउंटेन बाइक सीरीज में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र अश्विन रौथान ने अंडर-18 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीता। प्रतियोगिता में भारत, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया सहित चार देशों के 150 से अधिक साइकिलिस्टों ने प्रतिभाग किया। अश्विन ने 20 किलोमीटर लंबे कठिन ऑफ-रोड ट्रैक पर अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले फरवरी में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित 22वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चैंपियनशिप में भी अश्विन ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने इस उपलब्धि पर अश्विन को बधाई देते हुए कहा कि वह साइकिलिंग में भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी अश्विन की इस सफलता पर प्रसन्नत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.