देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तान शेफाली रावत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का मान बढ़ाया है। जापान के ओसाका में आयोजित डायसल इब्सा (IBSA) एशियन ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में शेफाली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। टूर्नामेंट के दौरान शेफाली ने जापान के विरुद्ध शानदार गोल दागकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वे अब भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। खास बात यह रही कि शेफाली के ममेरे भाई आदित्य सजवान ने टीम के 'गोलगाइड' की भूमिका निभाई, जिससे परिवार की खुशी दोगुनी हो गई।राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIVH) में कार्यरत कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि भारतीय टीम में उनके द्...