मेरठ, मई 24 -- उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंडर-17 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने वाले सरूरपुर के कस्बा करनावल निवासी खिलाड़ी लक्ष्य फोगाट रविवार को कस्बा करनावल पहुंचे। जहां उनके सम्मान में कस्बे में भव्य सम्मान समारोह एवं रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान कस्बे में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने लक्ष्य फोगाट का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर खिलाड़ी का अभिनंदन किया। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- काठमांडू में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित इस दौरान भार...