औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- औरंगाबाद जिले के पिपरा गांव की रहने वाली है खिलाड़ी फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 27 कैप्शन- नित्या पांडे, बॉक्सिंग खिलाड़ी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले के पिपरा निवासी वीरेंद्र पांडे की पुत्री नित्या पांडे का चयन सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नित्या पांडे अंडर 15 बालिका वर्ग के 52 से 55 किलो वर्ग भार की बॉक्सिंग खिलाड़ी है। नित्या बिहार की पहली बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं जिनका एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ट्रायल का आयोजन पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित हुआ था। खेलो इंडिया स्माल सेंटर, औरंगाबाद के बॉक्सिंग कोच अखिल कुमार ने बताया कि नित्या पांडे ने अपने बॉक्सिंग कैरियर की शुरुआत खेल भवन सह व्यायाम शाला, गांधी मैदान में स्थित खेलो इंडिया स्माल सेंटर में ...