मेरठ, अप्रैल 30 -- एशियन बीच गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता सान्या, चीन में आयोजित हुई, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए यूपी के एकमात्र चयनित खिलाड़ी भानु प्रताप ने सिल्वर मेडल जीता। जो वर्षों से मेरठ में रहकर पढ़ाई के साथ कबड्डी प्रैक्टिस करते रहे हैं। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश से भानु प्रताप तोमर इस टीम में एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। भानु प्रताप ने अपने दमदार खेल से न केवल भारतीय टीम को मजबूती दी, बल्कि उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन किया।भानु के भाई रितेंद्र कुमार का कहना है कि भानु 2018 में प्रो कबड्डी...