एशियन पेंट्स का रंग नहीं दिखा, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
संभल, अगस्त 23 -- मकान की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए खरीदा गया एशियन पेंट्स कुछ ही दिनों में खराब होने लगा। रंग हल्का पड़ने के साथ दीवारों पर पपड़ी जमने लगी। शिकायत के बाद कंपनी के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण तो किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मामला जिला उपभोक्ता आयोग पहुंचा। आयोग ने सुनवाई के बाद एशियन पेंट्स लिमिटेड समेत दोनों विक्रेताओं को सेवा में कमी और लापरवाही का दोषी मानते हुए उपभोक्ता को पेंट्स की कीमत, उसे लगवाने का खर्च, ब्याज और क्षतिपूर्ति अदा करने का आदेश दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि मोहल्ला फतेहउल्लाह सराय निवासी जाकिर ने अक्टूबर 2024 में अपने मकान में रंग कराने के लिए हिंदुस्तान पेंट्स और गुप्ता पेंट्स, बरेली सराय संभल से एशियन पेंट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित पेंट्स खरीदा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.