एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट में तीन खिलाड़ी झारखंड से
गोड्डा, अक्टूबर 25 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तमिलनाडु के चेन्नई में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए इंडियन टीम में झारखंड के तीन क्रिकेटर्स ऋषि राज, आदर्श राज और राहुल कुमार शामिल किए गए हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि तीनों क्रिकेटर्स रांची के हैं। इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गोड्डा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन्हें तथा झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एशिया के 12 देशों की टीम शामिल हैं जिसमें मेजबान भारत के अलावा श्री लंका, नेपाल, बहरीन, भूटान, थाईलैंड, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, सिंगापुर, कुवैत और संयुक्त अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.