रिषिकेष, जुलाई 8 -- अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें कजाकिस्तान में 12 जुलाई से होने वाली एशियन जुजितशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे रोहित पंवार को सम्मानित किया गया। बुधवार को दून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महासभा के संस्थापक डा. राजे नेगी ने कहा कि आगामी 12 से 17 जुलाई तक अलमाटी, कजाकिस्तान में एशियन जुजितशु चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रानीपोखरी निवासी रोहित पंवार का चयन अंडर-69 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। जो क्षेत्र व प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...