एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को उत्तराखंड की टीम यूएई रवाना
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मॉडर्न पेंटाथलॉन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए उत्तराखंड की 13 सदस्यीय टीम मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना हो गई। टीम 2026 एएमपीसी एशियन ओपन बायथल, ट्रायथल एवं लेजर रन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक जीतने की उम्मीद है। यूएई में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत यूनियन इंटरनेशनल डी पेंटाथलॉन मॉडर्न (यूआईपीएम) के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को एशियन ओपन लेजर रन चैंपियनशिप होगी। वहीं, 13 से 15 नवंबर तक एशियन ओपन बायथल एवं ट्रायथल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड की टीम में आदित्य नेगी, करण नेगी, यशवर्धन सिंह चौहान, युक्ति चतुर्वेदी, सौर्य पटेल, अंश बिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.