हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। 13 नवंबर को आयोजित ट्रायथले स्पर्धा में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण और सात रजत समेत कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही टीम इवेंट में भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एशियन चैंपियनशिप में आदित्य नेगी ने दो स्वर्ण, यशवर्धन सिंह चौहान ने दो स्वर्ण और ममता खाती ने दो स्वर्ण पदक जीते। करण नेगी, भार्गवी रावत, शौर्य पटेल और डिंपल ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक हासिल किया। कनिष्क जोशी ने एक स्वर्ण पदक जीता। यह भी पढ़ें- गरुड़ की बेटी ने यूएई में जीता गोल्ड वहीं, दीपांशी भारद्वाज, युक्ति चतुर्वेदी और रघुबर दत्त जोशी ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किया। मॉडर्न ...