नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- जालंधर और मोहाली में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली 2026 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी में मेजबान भारत की नजरें एशियाई स्तर पर दबदबा कायम रखने पर लगी होंगी जबकि पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को छह टीम के टूर्नामेंट में जगह दी गई है। हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश भाग लेंगे। पंजाब में लगभग दो दशक बाद इस टूर्नामेंट के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है।पंजाब के CM ने किया था ये दावा जापान के आइची नागोया में हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम चार बार खिताब जीत चुकी है। पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में...