नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफाइनल में टीम इंडिया किस टीम से भिड़ेगी? इस बात की पुष्टि अब आधिकारिक रूप से हो गई है, क्योंकि श्रीलंका और नेपाल के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच आज सुबह साढ़े 5 बजे से खेला जाना था, जो बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ऐसे में श्रीलंका की टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, क्योंकि नेपाल की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में श्रीलंका से काफी पीछे थी। यही वजह है कि अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होगी, जिसके बाद तय होगा कि भारत गोल्ड मेडल मैच खेलेगा या फिर ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए लड़ाई लड़ेगा। बता दें कि टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल भी बारिश में धुल गया था, जो अफगानिस्तान के खिलाफ कल यानी सोमवार 28 सितंबर को आयोजित होना था। भारत को भी शीर्ष वरीयता प्राप्त होने की व...