नई दिल्ली, मार्च 26 -- एशियाई खेलों में भारत के दल में निजी कोच रखने की भारी मांग को देखते हुए खेल मंत्रालय ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सूची में निजी कोच को शामिल करने के लिए उनका 'स्पष्ट योगदान' और खिलाड़ियों के साथ 'नियमित संपर्क' होना जरूरी है। एशियाई खेल जापान के आइची नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें भारत के 700 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के नियमों के अनुसार, सहायक स्टाफ की संख्या दल के कुल आकार के 33 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती।'निर्धारित मानदंडों से परे अनुरोध मिले' मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की बुधवार को हुई बैठक में व्यक्तिगत कोच रखने की बढ़ती मांग तथा कुछ खेलों के मामले में खिलाड़ियों की संख्या के बराबर या उससे अधिक कोच रखने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.