धनबाद, अक्टूबर 3 -- जोड़ापोखर। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला रिकर्व टीम की सदस्य अंकिता भकत ने कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद के साथ मिलकर मजबूत कोरिया के खिलाफ हर एक तीर पर ध्यान केंद्रित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अंकिता ने इस जीत को अपने परिवार, कोच, सपोर्ट स्टाफ और पूरे देश को समर्पित करते हुए अपने विकास में टाटा आर्चरी अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। इस गौरवमयी अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी बी सुंदरा रामम ने अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद को बधाई दी। यह भी पढ़ें- एशियाई खेलों में अंकिता भकत ने रचा इतिहास, भारत को महिला रिकर्व टीम का पहला स्वर्ण यह भी पढ़ें- खेल : महिला रिकर्...