कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। 20 वें एशियन गेम्स नागोया-2026 में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभाकर जापान से लौटे कुशीनगर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देश के लिए गौरव का विषय बताया। फाजिलनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।उन्होंने हॉकी, कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लॉस एंजिल्स-2028 ओलंपिक के लिए देश की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव उपलब्ध कराया जाए तो भारतीय प्रतिभाएं और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं...