बागपत, सितम्बर 28 -- बागपत। एशियन गेम्स-2026 में बागपत की दो बेटियां भारतीय एथलेटिक्स की उम्मीदों का चेहरा बनी हुई हैं। गांधी गांव की तान्या चौधरी और बालैनी की अनुष्का यादव महिला हैमर थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों का फाइनल 29 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 4:05 बजे नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा। बागपत से इस बार एशियन गेम्स के लिए चयनित इन दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जून में अनुष्का यादव ने इंटर-स्टेट नेशनल चैंपियनशिप में 67.02 मीटर की थ्रो के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद 10 सितंबर को नई दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में तान्या चौधरी ने 68.35 मीटर की थ्रो कर अनुष्का का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया राष्ट...