एशियन गेम्स में पारुल की जीत पर बरेली में भी जश्न
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट पारुल चौधरी के लगातार दूसरे दिन कांस्य पदक जीतने पर बरेली के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को पारुल ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। कभी बरेली के एथलीटों के साथ खेल चुकी पारुल की जीत पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। पारुल का बरेली के खिलाड़ियों से पुराना जुड़ाव रहा है। पारुल 2014 में यूपी एथलेटिक्स जूनियर टीम की कप्तान रह चुकी हैं। इसी दौरान टीम में बरेली की गार्गी गंगवार भी शामिल थीं। 2014 की सीनियर यूपी टीम में बरेली की मोनिका सिंह के साथ भी पारुल दौड़ लगा चुकी हैं। पारुल की लगातार दो दिन की उपलब्धि की खबर सामने आते ही बरेली के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। खिलाड़ियों ने कहा कि पारुल की उपलब्धि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.