समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- समस्तीपुर, निप्र। एशियन गेम्स-2026 के पुरुष टी-20 क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत पर शनिवार को समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के घर और उनके होम ग्राउंड पर खेल प्रेमियों ने खुशी मनाई। वैभव ने फाइनल मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए दो छक्कों की बदौलत नौ गेंदों पर 15 रन बनाए। वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वैभव का फाइनल में योगदान भले ही छोटा रहा, लेकिन इतनी कम उम्र में एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए खेलना बड़ी उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दिया गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई सेमीफाइनल में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अह...