एशियन गेम्स में ओलिंपियन अरविंद करेंगे प्रतिभाग
बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- क्षेत्र के खबरा गांव निवासी किसान विजय सिंह के बेटे अरविंद सिंह वर्ष 2016 में आर्मी में भर्ती हुए थे और वह सेना की तरफ से रोइंग खेलते हैं। वह वर्ष 2020 में टोक्यो में हुए ओलिंपिक में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2023 में चीन में हुए एशियन गेम्स में रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक उनके नाम हैं। विगत दिनों उनका नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भी चयनित हुआ था। खिलाड़ी अरविंद ने बताया कि आगामी 19 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच जापान में एशियन गेम्स आयोजित किए जाएंगे। जिसमें वह प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए आज यानि सोमवार को वह भारतीय टीम के साथ जापान के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पहुंचने के बाद उन्हें अपने मैच का शड्यूल मिलेगा। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेस्ट देने की पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.