गौरीगंज, सितम्बर 24 -- अमेठी। तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अमेठी और देश का नाम रोशन किया है। भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सलमान ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। कृषक परिवार से आने वाले सलमान खान कासिम खान और जबुरन्निशा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मोहम्मद आजाद को दिया। सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद आजाद के मार्गदर्शन में सलमान ने नौकायन में अपनी प्रतिभा को निखारा और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Asian Games India Medal Tally: भारत के खाते में 14 मेडल; रोशिबि...