नई दिल्ली, मई 18 -- विनेश फोगाट को 2026 एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अब वह 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि विनेश पहले ही घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित की जा चुकी हैं। ऐसे में दूसरी तरफ की दलील सुने बिना उन्हें राहत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय हित को भी ध्यान में रखना जरूरी है। दरअसल, विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की एशियन गेम्स चयन नीति और 9 मई को जारी नोटिस को चुनौती दी थी। WFI ने उन्हें 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक दिया है। इसमें नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल...