नई दिल्ली, जून 30 -- एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। मेंस टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इन एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम के बाहर हो जाने के बाद नहीं हुए हैं। टी20 विश्व कप और एशियन गेम्स की टीम पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि सिर्फ दो ही बदलाव टीम में हुए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं मिली है। प्रेमा रावत भी एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड से बाहर रखी गई हैं। जी. कमलिनी को विकेटकीपर के विकल्प के रूप में एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रेयंका ...