एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों को दी मंजूरी, इतना बड़ा होगा सपोर्ट स्टाफ
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Asian Games 2026 के लिए खेल मंत्रालय ने 750 के करीब सदस्यों वाले दल को मंजूरी दी है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए बुधवार को खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों के साथ-साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ वाले भारतीय दल को मंजूरी दे दी। इसमें क्रिकेटर भी शामिल हैं, जो इस टूर्नामेंट में क्रिकेट कंप्टीशन में हिस्सा लेने वाले हैं। 750 से ज्यादा का दल जापान जाएगा, जिसमें 250 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने पहले एशियाई गेम्स के लिए 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक कुछ और नाम जोड़े गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स दल के खिलाड़ी शामिल हैं। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि किसी के दबाव में आकर किसी खिलाड़ी का नाम नहीं जोड़ा जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.