एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया है कप्तान
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी एक ऐसे खिलाड़ी को दी गई है, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी कप्तानी नहीं की। राशिद खान, रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये खिलाड़ी शायद किसी अन्य देश के खिलाफ उस समय क्रिकेट खेल रहे होंगे। अफगानिस्तान ने जापान के ऐची-नागोया में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। 15 सदस्यों वाली इस टीम की कप्तानी दरविश रसूली को सौंपी गई है, जो पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम को लीड करेंगे। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान और करीम जनत भी शामिल हैं। रेगुलर कैप्टन राशिद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.