नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- इंट्रो एशियाई खेलों में भारत के लिए गुरुवार शानदार साबित हुआ। क्रिकेट और हॉकी दोनों में पुरुष टीम ने फाइनल में जगह बनाकर स्वर्ण पदक की उम्मीद जगा दी। वहीं, भारतीय एथलीटों ने विभिन्न खेलों में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। कुल 65 पदकों के साथ भारत 8वें स्थान पर कायम है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट : एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे भारत-पाकक्रिकेट भारत-पाक का महामुकाबला भारत ने श्रीलंका को रिकॉर्ड 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां शनिवार को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया के पास अब लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने का मौका है। यह भी पढ़ें- भारत की श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत के साथ बने 10 रिकॉर्ड, ईशान किशन ने रचा इतिहासहॉकी 1. पुरुष टीम ने पाक को पीटा बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉक...