एशियन कुराश चैम्पियनशिप के लिए शहर की वैष्णवी का चयन
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 11 से 15 जून तक आयोजित होने वाली एशियन कुराश चैम्पियनशिप 2026 के लिए शहर की खिलाड़ी वैष्णवी झा का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इससे पूर्व भी वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुकी हैं। वैष्णवी का चयन 63 किलो वर्ग में हुआ है।वह शहर के गन्नीपुर मिश्रा टोला निवासी रवींद्र कुमार झा की पुत्री है। पुणे में 11 से 13 मई के बीच चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद उसका चयन हुआ। वैष्णवी के चयन की पुष्टि एमेच्योर कुराश एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव प्रशांत तिवारी ने की है। यह भी पढ़ें- एशियन कुराश चैम्पियनशिप के लिए शहर की वैष्णवी का चयन वैष्णवी की इस सफलता पर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अजय निषाद, कोषाध्यक्ष प्रणव भूषण, उपाध्यक्ष अतुल स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.