पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- पिथौरागढ़। नगर के द एशियन एकेडमी की छात्रा एंजेल ने अजरबैजान इंटरनेशनल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। इससे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। सोमवार को विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक तीन से आठ फरवरी के बीच आयोजित प्रतियोगिता में एंजेल ने महिला युगल वर्ग में हिस्सा लिया। शानदार खेल देखाते हुए एंजेल ने अपनी जोड़ीदार के साथ पदक अपने नाम किया। विद्यालय के संस्थापक स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने एंजेल, बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक जीएस बुदियाल, अध्यक्ष भूपेश पंत, सचिव शंकर खर्कवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन का नतीजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...