एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल प्रतियोगिता में लक्सर के दो खिलाड़ियों का चयन
रुडकी, मई 22 -- लक्सर। दाबकी कलां निवासी दिग्विजय सिंह तथा खानपुर के भारूवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार दिव्यांग खिलाड़ी हैं। दोनों खेल प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते रहे हैं। बताया कि कुआलालंपुर में 1 जून से 5 जून तक होने जा रही सेकंड एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल चैंपियनशिप में उनका चयन हुआ है। बताया कि पूर्व दर्जाधारी ठाकुर संजय सिंह तथा गवर्नर रोटरी क्लब रवि प्रकाश ने दोनों खिलाड़ियों को सहयोग दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.