एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं नीरू
मेरठ, मई 28 -- हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं एथलीट नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ के फाइनल में प्रवेश कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। अब वह शुक्रवार को पदक के लिए ट्रैक पर उतरेंगी। अलीगढ़ निवासी नीरू पाठक इन दिनों मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज मैदान में कोच विशाल सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को हुई 400 मीटर स्पर्धा की हीट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम 4:25 बजे नीरू 400 मीटर फाइनल दौड़ में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा वह प्रतियोगिता की दो अन्य स्पर्धाओं में भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी। यह भी पढ़ें- अनैराह का वूशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन उनके प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.