दरभंगा, मई 5 -- दरभंगा। मिथिला के प्रसिद्ध एवी ग्रुप द्वारा विकसित आवासीय परियोजना एवी सिग्नेचर रेजीडेंसी ने समय से पहले फ्लैट की चाबियां सौंपकर कीर्तिमान स्थापित किया है। दरभंगा के दिल्ली मोड़ वासुदेवपुर में स्थित यह प्रोजेक्ट समय पर प्रोजेक्शन देकर अपने खरीदारों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। कंपनी के निदेशक अमित मिश्रा ने जिम व स्विमिंग पूल का उद्घाटन कर लोगों को एक और तोहफा दिया। इस उपलक्ष्य में भव्य पार्टी हुई, जिसमें अभिनेता सह मैथिली गायक विकास झा ने चार चांद लगा दिये। निदेशक अमित मिश्रा ने कहा कि हम आगे भी कुछ नया करेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। यह भी पढ़ें- कार्यकारी समिति एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...