पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विद साइंस थीम पर आधारित कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय से रोगी उपचार को बेहतर बनाने पर मंथन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. ज्ञान प्रकाश ने आधुनिक चिकित्सा में एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिसेज की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच चिकित्सकों को वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आईसीयू इंचार्ज डॉ. अरविंद एम ने सिंप्लिफाइंग हाइपोटेंशन मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान दिया। प्रस्तुति के दौरान...