एवरेस्ट विजेता रेबेका सिंह का रानीखेत में हुआ स्वागत
अल्मोड़ा, जुलाई 9 -- रानीखेत, संवाददाता। माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर गांव पहुंची बीएसएफ में कार्यरत रेबेका सिंह का पर्यटन नगरी पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। केमू स्टेशन पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। चौकुनी निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत रेबेका सिंह ने 21 मई को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) फतह कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कुंदन सिंह और रुथ सिंह की बेटी रेबेका कई बार हिमालय की चोटियों पर सफल आरोहण कर चुकी हैं। रेबेका सिंह ने सभी का आभार जताया और कहा कि अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा क्लीन हिमालय-ग्लेशियर बचाओ और "हम फिट तो इंडिया फिट अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर सतीश मसीह, छात्र संघ अध्यक्ष हर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.